अपराधदेहरादून

“पेपर लीक मामले में तत्काल कार्रवाई! आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार..

SSP प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा में पेपर लीक का बड़ा मामला सामने आने पर दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि आरोपी ने परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते महत्वपूर्ण सवाल साझा कर परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग की। मामले के खुलासे के बाद शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबालएसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने तत्काल साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई।प्रेमनगर एसएचओ नरेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामजद आरोपी आशीष कुमार गुप्ता (40 वर्ष), सहायक प्रोफेसर, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा को गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से शाकुंभरी विहार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी आरोपी पर आरोप है कि उसने छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से परीक्षा से पूर्व विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य माध्यमों से साझा किए।पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को आयोजित यूटीयू की सम-सेमेस्टर परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें 3 जुलाई को आरोपी द्वारा छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए जाने की जानकारी दी गई थी। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र का मिलान करने पर उन प्रश्नों से काफी समानता पाई गई। विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच में भी यह तथ्य सही पाए जाने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई।पुलिस ने बताया कि आरोपी से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल थे। जांच के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक (एसएचओ) नरेश सिंह राठौड़, कोतवाली प्रेमनगर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश धलेड़ी, उपनिरीक्षक विजय प्रताप राही, उपनिरीक्षक प्रद्युम्न सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल नरेंद्र व कांस्टेबल अरशद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!