अपराधदेहरादून

“नशे की लत पूरी करने के लिए दो दोस्तों ने चुना चोरी का रास्ता, प्रेमनगर पुलिस ने दबोचकर कर दिया पूरे गैंग का भंडाफोड़..!

SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 6 दोपहिया वाहनों के साथ दोनों शातिर गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रेकी कर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के छह दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपी चोरी के वाहनों को जनपद से बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बिधौली क्षेत्र से स्कूटी चोरी की घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे की जांच तेज करते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने देहरादून के अलग-अलग क्षेत्रों से पांच अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक खंडहर से चोरी के पांच अन्य वाहन भी बरामद कर लिए गए।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों आपस में दोस्त हैं और नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए वे सुनसान स्थानों पर खड़े मोटरसाइकिल और स्कूटी की रेकी कर मौका मिलते ही चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए वाहनों को खंडहर में छिपाकर रखा जाता था और बाद में उन्हें गैर प्रांत में बेचने की योजना थी। पुलिस बरामद अन्य वाहनों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र मोमिन निवासी अंबीवाला, थाना प्रेमनगर (उम्र 22 वर्ष) व वंश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी विंग नंबर-6, प्रेमनगर (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरीय उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी बिधौली जैनेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक प्रद्युम्न सिंह नेगी, कांस्टेबल पंकज व कांस्टेबल अरशद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!