“युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लो”… रुड़की में कांग्रेस का हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ जमकर गरजे नेता..

पंच👊नामा
रुड़की: पेपर लीक, छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी कांग्रेस का आक्रोश थमता नहीं दिख रहा। रुड़की में कांग्रेस नेताओं ने अनशन और कैंडल मार्च निकालकर सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया तथा माफी और न्याय की मांग तेज कर दी।
जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर व ग्रामीण के तत्वावधान में छात्रों के समर्थन में नगर निगम परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनशन किया। इसके बाद कैंडल मार्च निकालकर गांधी जी की प्रतिमा तक पहुंचे, जहां मौन धारण कर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। उन्हें देश के छात्रों और उनके अभिभावकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए तथा छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज को सरकार और पुलिस दबाने का प्रयास कर रही है।
कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। उन्होंने लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया।
वहीं पूर्व मेयर गौरव गोयल ने उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री से भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया है। पार्टी ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक राहुल गांधी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान राव शेर मोहम्मद, विकास त्यागी, डॉ. हरविंदर सिंह, ओमबीर सिंह मलिक, अजय कुमार चौधरी, तौकीर चेयरमैन, राव मुन्ना, संजय गुड्डू, मोहसीन अल्वी, सालिम गौड़, चारु चंद, ताहिर चौधरी, मोहम्मद सलमान फुरकान, सुहैल अहमद, सुधीर चौधरी, कुंवर साहिल राणा, मिन्टू प्रधान, सुभाष चन्द्र शर्मा, अनिल पुंडीर, उम्मेद गाजी, वैभव सैनी, मोहित त्यागी, लवी त्यागी, उदय सिंह पुंडीर, विजय पाल सिंह,
गौरव प्रधान, रिज़वान अहमद, मिन्टू कुमार, नन्द लाल यादव, नूर आलम अंसारी, मोनू त्यागी, भानु प्रताप, विकास, नूर आलम राजा, तुषार गोयल, अनूप शर्मा, यशवीर सिंह सैनी, नितिन जिन्दल, रमेश कुमार, बाबू प्रधान, अनुज सालार, विनोद कुमार एडवोकेट, वीरेंद्र शर्मा, सुभाष चौधरी, राव शाहनवाज़ खां, राजकुमार, प्रधान इसरार, पप्पू पीरजी, सुभाष सैनी, जगपाल सिंह, गुल्लू तेवड़ा, गुलफाम खान, कामिल माही, राजीव वालिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



