“हरिद्वार में VIP नंबरों का क्रेज, नई सीरीज खुलते ही 5.40 लाख रुपये में बिका 0009 नंबर, कितने में बिका कौन सा नम्बर, देखें पूरी लिस्ट..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में वाहन पंजीकरण की नई श्रृंखला UK08 BM शुरू होते ही फैंसी (VIP) नंबरों के लिए जबरदस्त होड़ देखने को मिली। परिवहन विभाग की ऑनलाइन ई-नीलामी में वाहन मालिकों ने मनपसंद नंबर हासिल करने के लिए लाखों रुपये तक की बोली लगाई। सबसे अधिक कीमत UK08 BM 0009 नंबर को मिली, जो 5.40 लाख रुपये में नीलाम हुआ।
ई-ऑक्शन में UK08 BM 0001 के लिए 4.91 लाख रुपये, 0007 के लिए 3.88 लाख रुपये, 0008 के लिए 1.73 लाख रुपये, 0002 के लिए 1.41 लाख रुपये तथा 9000 के लिए 91 हजार रुपये की बोली लगी। इसके अलावा 0004, 0005, 0006, 1111, 5555, 8888, 0101, 0099, 0077 और 0999 जैसे पसंदीदा नंबरों पर भी लोगों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नई सीरीज जारी होते ही फैंसी नंबरों के लिए रिकॉर्ड स्तर पर रुचि देखने को मिली। ऑनलाइन ई-नीलामी के जरिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई, जिससे इच्छुक आवेदकों को
बैठे बोली लगाने की सुविधा मिली।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि फैंसी नंबरों की ई-नीलामी को नागरिकों का लगातार अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष पंजीकरण नंबरों से प्राप्त राजस्व राज्य सरकार की आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन रहा है। भविष्य में भी नई पंजीकरण श्रृंखलाओं के साथ इसी प्रकार ऑनलाइन ई-नीलामी आयोजित की जाती रहेगी।



