अपराधहरिद्वार

“कांवड़ मेले के बीच, हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर, 12.57 ग्राम मॉर्फीन बरामद..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कार्रवाई, पूछताछ में सामने आया फरार सप्लायर का नाम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; नशे के धंधे पर लगातार प्रहार कर रही हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एक युवक को दबोचकर उसके कब्जे से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फीन) बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि पूछताछ में सामने आए उसके फरार साथी की तलाश तेज कर दी गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के जाल से बचाते हुए नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है।इसी अभियान के तहत शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने ठोकर नंबर-02 से लगभग 150 मीटर आगे दुधियाबन क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करते हुए देखा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनूपाल पुत्र राजपाल, निवासी वैदिक नगर-3, रायवाला, जनपद देहरादून बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फीन) बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक अपने एक साथी से बेचने के लिए लेकर आया था। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान, कांस्टेबल संदीप नेगी व कांस्टेबल पवन सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!