अपराधहरिद्वार

“गंगाजल लेकर लौट रहे थे शिवभक्त, रास्ते में काल बनकर आई रोडवेज बस; एक की मौत, दो गंभीर घायल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने मातम पसरा दिया। रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवा कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, डायल-112 के माध्यम से कोतवाली श्यामपुर पुलिस को कांगड़ी फ्लाईओवर पर रोडवेज हरिद्वार डिपो की बस और एक मोटरसाइकिल के बीच दुर्घटना की सूचना मिली। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने निजी एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचाया। दुर्घटना में रोडवेज बस और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त मिली।हादसे में घायल कमल पुत्र कमरुद्दीन, मयंक पुत्र नरेश (दोनों निवासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद, हरियाणा) व मनीष (करीब 23 वर्ष) को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमल और मयंक का उपचार जारी है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया जा रहा है। पंचनामा की कार्रवाई के लिए उपनिरीक्षक रविंद्र गौड़ को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मौके पर यातायात व कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!