उत्तराखंड

“पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, ज्वालापुर के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मचा कोहराम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
पौड़ी: पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के समीप शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में वाहन सवार चार लोगों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वाहन में हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र निवासी अफजाल ठेकेदार का परिवार सवार था। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। परिवार कुछ समय पहले तक ज्वालापुर के मोहल्ला कोटवान में रहता था।प्रशासन के अनुसार राहत एवं बचाव दल ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से अब तक चार शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, हादसे में एक बच्चा वाहन से छिटककर बाहर जा गिरा, जिसे गंभीर हालत में तत्काल सीएचसी बागी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर कर दिया।नायब तहसीलदार पौड़ी संजय नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी की जा रही है। इधर, हादसे की खबर ज्वालापुर पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान…
1:- अफजाल पुत्र अकबर सूफी, उम्र 49 वर्ष
2:- शब्बो पत्नी अफजाल उम्र 40 वर्ष
3:- अन्नाविया पुत्री अफजाल, उम्र 03 वर्ष
4:- शादाब पुत्र अफजल उम्र 14 वर्ष
5:- गुफरान पुत्र अकबर उम्र 34 वर्ष
सभी निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, घायल अरमान पुत्र अफजल, निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!