अपराधहरिद्वार

“जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार मुख्य आरोपी धर्मेंद्र गिरफ्तार.! बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश जारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पथरी पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। पुलिस की लगातार दबिशों और घेराबंदी के बीच आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर वादी और उसके पुत्रों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल करने का आरोप है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पुलिस को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दीं और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार दबिश और तलाश अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने मुकदमे के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बहादुरपुर जट, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को ग्राम बहादुरपुर जट निवासी जुलफान पुत्र यामीन ने थाना पथरी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके और उसके पुत्रों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मुकदमे में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बबलू चौहान, हेडकांस्टेबल रविन्द्र, कांस्टेबल राकेश नेगीव कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!