हरिद्वार

हरिद्वार के पुलिस कप्तान नवनीत सिंह समेत 14 पुलिस अधिकारियों को मेडल..

देहरादून में तैनात रहे एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें हरिद्वार के पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भी शामिल हैं। वहीं, देहरादून में अभिसूचना विभाग (एलआईयू) में तैनात रहे इंस्पेक्टर मनोज मनराल को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। मनोज मनराल का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था। उन्हें विशिष्ट कार्य के लिए पदक देने की घोषणा की गई है।नवनीत सिंह को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने इस वर्ष कांवड़ मेले की चुनौतीपूर्ण व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभाला। देशभर से पहुंचे करोड़ों कांवड़ यात्रियों के बीच यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण रही। मेले के दौरान पुलिस और यातायात व्यवस्था के लिए बनाई गई रणनीति का भी असर दिखाई दिया।इसके साथ ही अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर भी हरिद्वार पुलिस ने कई महत्वपूर्ण कार्रवाई कीं। वाहन चोरी, नशा तस्करी, अवैध शराब और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में गिरोहों का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी पुलिस की सक्रियता बनी रही।मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए आठ पुलिसकर्मियों का चयन सेवा के आधार पर और छह का चयन विशिष्ट कार्य के लिए किया गया है। सेवा के आधार पर आइजी नीलेश आनंद भरणे, एएसपी रेवाधर मठपाल, सीओ भास्कर लाल शाह, सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा, सीओ मनीष जस्वाल, निरीक्षक गिरीधर सिंह रावत, निरीक्षक मोहम्मद यासीन और गुल्मनायक दिनेश चंद्र को सम्मानित किया जाएगा।विशिष्ट कार्य के लिए दिवंगत इंस्पेक्टर मनोज मनराल, दिवंगत उपनिरीक्षक विनोद कुमार, आइजी सुनील कुमार मीणा, एसएसपी नवनीत सिंह, एएसपी शान्तनु पराशर और सीओ मनोज असवाल को पदक प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!