अपराधहरिद्वार

“दोस्ती, प्यार और फिर ब्लैकमेलिंग का खेल! युवती ने मेरठ के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप..

हरिद्वार के होटल और रुड़की में जबरन संबंध बनाने का आरोप, निजी फोटो-वीडियो परिवार को भेजने का दावा; जीरो एफआईआर पर पुलिस की जांच शुरू..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: गुरुग्राम की एक युवती ने बहादराबाद क्षेत्र के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान मेरठ निवासी युवक पर दोस्ती कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि ब्लैकमेल करते हुए निजी फोटो और वीडियो उनके परिवार को भेज दिए गए। पीड़िता ने गुरुग्राम के सेक्टर 10 ए थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराते हुए शिकायत हरिद्वार भेजी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम की युवती ने शिकायत में बताया कि साल 2023 में बहादराबाद क्षेत्र के एक विश्वविद्यालय में वह पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योग एंड आयुर्वेद की पढ़ाई कर रहीं थी। उसी दौरान मेरठ निवासी अक्षित त्यागी से उनकी मुलाकात हुई। आरोप है कि दोस्ती के बाद युवक ने उस पर संबंध बनाने का दबाव डाला। 20 अक्टूबर 2023 को घूमने के बहाने उसे हरिद्वार लाकर होटल सिटी सेंटर में शारीरिक संबंध बनाए गए। रुड़की में भी जबरन संबंध बनाए गए। आरोप है कि संबंध खत्म करने की बात कहने पर आरोपित ने धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि 13 जुलाई 2025 को इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और बरबाद करने की धमकी दी गई।साथ ही निजी तस्वीरें और वीडियो प्रसारित कर डर दिखाते हुए ब्लैकमेल किया गया। आरोप है कि कुछ फोटो और वीडियो रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को भेज दिए। पीड़िता ने आरोपित के पिता पर भी बेटे का साथ देने और बातचीत के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर- 10 ए से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर को दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मोबाइल नंबरों, कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्यों और फोटो वीडियो की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!