हरिद्वार

“तीज पर्व पर सुराज सेवा दल का आयोजन, महिलाओं को बांटी साड़ियां..

प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी बोले—महिलाओं का सम्मान और अधिकार, सुराज सेवा दल की प्राथमिकता..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; तीज के पावन पर्व पर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सुराज सेवा दल की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ियां वितरित कर उन्हें तीज पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम के जरिए महिला सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि तीज भारतीय संस्कृति, परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का पर्व है। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सुराज सेवा दल महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि तीज का पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देता है। सुराज सेवा दल का उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित रहना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देता रहेगा।कार्यक्रम का आयोजन सुराज सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मौर्य एवं वरिष्ठ नेता विजेंद्र राघव द्वारा किया गया। इस दौरान महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं और उन्हें तीज पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में रमेश जोशी, देवेन्द्र बिष्ट, अजय मौर्य, विजेंद्र राघव, कावेरी जोशी, पूजा बिष्ट, नितिन कटारिया, जावेद, सोनम, राहुल, आलिम, नौशाद, निशिकांत शुक्ला, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!