हरिद्वार

“30 घंटे की जद्दोजहद के बाद नाले में बही मासूम का शव बरामद, पुलिस-एसडीआरएफ ने छाना चप्पा-चप्पा, जेसीबी से साफ कराया मलबा, तब मिली सफलता..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; सिडकुल के रावली महदूद में नाले के तेज बहाव में बही छह वर्षीय मासूम विधिका की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की करीब 30 घंटे की जद्दोजहद आखिरकार मंगलवार को खत्म हुई। रानीपुर क्षेत्र में मासूम का शव बरामद कर लिया गया। बच्ची का शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया।घटना के बाद एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह भी पूरे अभियान की लगातार निगरानी करते हुए टीमों से अपडेट लेते रहे। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसडीआरएफ के साथ नाले के पानी के बहाव की दिशा में कई किलोमीटर तक तलाश अभियान चलाया।नाले में कई स्थानों पर भारी मात्रा में कचरा और मलबा जमा होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे स्थानों पर जेसीबी की मदद से कचरा और मलबा हटवाकर तलाशी ली गई। पानी के तेज बहाव और अंधेरे के बावजूद टीमों ने तलाश जारी रखी।पुलिस के मुताबिक, सात सितंबर को रावली महदूद में दो बच्चियों के नाले में बहने की सूचना मिली थी। सात वर्षीय हिमानी को लोगों ने सुरक्षित बचा लिया था, जबकि छह वर्षीय विधिका पुत्री गौतम निवासी ग्राम फरीदपुर, थाना कीरतपुर, बिजनौर नाले के बहाव में बह गई थी। उसका परिवार फिलहाल रावली महदूद में रह रहा था।लगातार करीब 30 घंटे चले सर्च अभियान के बाद मंगलवार को रानीपुर क्षेत्र में बच्ची का शव बरामद हुआ। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार बच्ची की तलाश में जुटी थी। नाले में जमा कचरे और मलबे को जेसीबी से हटाकर भी सर्च किया गया। करीब 30 घंटे की लगातार तलाश के बाद रानीपुर क्षेत्र में बच्ची का शव बरामद कर लिया गया।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!