देहरादून

“इन्वेस्टर मीट के उद्योगों को लेकर सिडकुल गंभीर, तेजी से चल रहा काम..

महाप्रबंधक पूरण सिंह राणा से मिले सुराज सेवादल अध्यक्ष रमेश जोशी, बोले- जल्द धरातल पर दिखेंगे उद्योग, युवाओं को मिलेगा रोजगार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। इन्वेस्टर मीट के दौरान उत्तराखंड में प्रस्तावित उद्योगों की स्थापना को लेकर सिडकुल प्रबंधन ने स्थिति स्पष्ट की है। सुराज सेवादल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने सिडकुल के महाप्रबंधक पूरण सिंह राणा से मुलाकात कर निवेश और उद्योगों की स्थापना को लेकर जानकारी ली। इस दौरान महाप्रबंधक ने बताया कि इन्वेस्टर मीट में प्रस्तावित उद्योगों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और सिडकुल प्रबंधन इसको लेकर गंभीरता से काम कर रहा है।पूरण सिंह राणा ने बताया कि इन्वेस्टर मीट के दौरान जिन उद्योगों की स्थापना के प्रस्ताव आए थे, उनमें से कई को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। संबंधित निवेशकों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है और बहुत जल्द कई उद्योग धरातल पर स्थापित होते दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में निवेशक उत्तराखंड में अपने उद्योग स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।महाप्रबंधक ने कहा कि उद्योगों की स्थापना होने से प्रदेश में निवेश के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसका सीधा लाभ उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिडकुल प्रबंधन उद्योगों की स्थापना में आने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कराने के लिए प्रयासरत है, ताकि निवेश को जल्द से जल्द जमीन पर उतारा जा सके।रमेश जोशी ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश में उद्योग स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलना महत्वपूर्ण है। आशा है कि प्रस्तावित उद्योग जल्द धरातल पर उतरेंगे और इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!