अपराधदेहरादून

“शीशा टूटने पर घरवालों के डर से छिपाया अपना ऑटो, दूसरा चुराकर भागा किशोर, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा..

देहरादून के बंजारावाला की घटना, पटेलनगर कोतवाली की पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, ऑटो भी बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; अपने इलेक्ट्रिक ऑटो का शीशा गलती से टूटने के बाद घरवालों के डर से उसे छिपाना एक विधि विवादित किशोर को भारी पड़ गया। अपनी गलती छिपाने के लिए उसने बंजारा वाला क्षेत्र में खड़े अपने ऑटो से मिलते-जुलते दूसरे इलेक्ट्रिक ऑटो को चोरी कर लिया। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पटेल नगर पुलिस ने मामले का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए किशोर को संरक्षण में ले लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया इलेक्ट्रिक ऑटो भी बरामद कर लिया गया।27 सितंबर को चंद्रबनी निवासी कुलदीप चौहान ने पटेल नगर कोतवाली में इलेक्ट्रिक ऑटो चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पटेल नगर प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर संदिग्ध की पहचान के प्रयास तेज किए गए। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया, जिससे मामले के खुलासे में मदद मिली।29 सितंबर को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह खुद भी इलेक्ट्रिक ऑटो चलाता है। 18 सितंबर की रात गलती से उसके ऑटो का शीशा टूट गया था। घरवालों के डर से उसने अपना ऑटो छिपा दिया। इसके बाद बंजारा वाला क्षेत्र में खड़े अपने ऑटो से मिलते-जुलते दूसरे ऑटो को देखकर उसे चुरा लिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने किशोर के कब्जे से चोरी किया गया इलेक्ट्रिक ऑटो (यूके 07 टीई-4302) बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक बलबीर सिंह, कांस्टेबल गौरव और कांस्टेबल विनोद शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!