“भीम आर्मी ने सुलेमान बट्ट को बनाया उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी..
राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, समर्थकों ने दी बधाई..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; भीम आर्मी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए वरिष्ठ नेता सुलेमान बट्ट को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
सुलेमान बट्ट लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वह विभिन्न प्रदेशों में संगठन के लिए जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और संगठन के विस्तार एवं गतिविधियों में योगदान देते रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से उत्तराखंड की जिम्मेदारी मिलने के बाद माना जा रहा है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सुलेमान बट्ट के समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड में संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।



