हरिद्वार

“शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग का गुप्त ऑपरेशन, दूसरे दिन फिर ग्राहक बनकर खरीदी शराब, नहीं मिली ओवररेटिंग..

भगवानपुर से रोशनाबाद तक दुकानों पर ग्राहक बनकर पहुंची टीम, निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की जांच, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतों को लेकर आबकारी विभाग की गोपनीय चेकिंग का अभियान जारी है। जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला के निर्देश पर विभागीय टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों की दुकानों पर ग्राहक बनकर शराब खरीदी और निर्धारित दर की जांच की। जांच के दौरान कहीं भी ओवररेटिंग का मामला सामने नहीं आया।

आबकारी टीमों ने भगवानपुर एफएल (विदेशी मदिरा), लंढौरा, चौली, जमालपुर खुर्द एफएल, सलेमपुर तिराहा एफएल और रोशनाबाद एफएल की दुकानों पर गोपनीय तरीके से जांच की। कर्मचारियों ने सामान्य ग्राहक की तरह शराब खरीदकर यह परखा कि दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक रकम तो नहीं वसूल रहे हैं।

विभाग की ओर से की जा रही इस कार्रवाई का उद्देश्य ओवररेटिंग की शिकायतों की वास्तविक स्थिति का पता लगाना है। इसके लिए दुकानों पर अचानक पहुंचकर खरीदारी की जा रही है, जिससे जांच की जानकारी पहले से दुकानदारों को न हो। जांच के दौरान सभी संबंधित दुकानों पर शराब निर्धारित दर पर ही बिकती मिली।जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला ने बताया कि ओवररेटिंग को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। दुकानों पर गोपनीय चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। सभी अनुज्ञापियों को निर्धारित मूल्य पर ही शराब की बिक्री करने और आबकारी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!