हरिद्वार

“धनौरी के अमृत लॉ कॉलेज में बड़ा हादसा, अचानक भरभराकर गिरा भवन का हिस्सा; मलबे में दबा पीएसी जवान.!

कॉलेज में ठहरी थी पीएसी की एक प्लाटून, बाथरूम की ओर बनी बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर; अमृत लॉ कॉलेज धनौरी में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज परिसर में ठहरी पीएसी की एक प्लाटून के दौरान बाथरूम की ओर बनी बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मलबे में एक पीएसी जवान के दबे होने की सूचना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल तत्काल मौके पर पहुंच गए और जवान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।बताया जा रहा है कि अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। इसी दौरान बाथरूम की तरफ बनी बिल्डिंग का हिस्सा अचानक ढह गया। देखते ही देखते मलबा नीचे आ गिरा और एक पीएसी जवान के उसके नीचे दबे होने की सूचना सामने आई।हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी व धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हसन पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए मलबा हटाने और उसके नीचे दबे जवान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद जवान को बाहर निकाल लिया गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे में दबे जवान को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!