हरिद्वार

“छुट्टी से लौटा था जवान, ड्यूटी संभालते ही हादसे ने छीन ली जिंदगी; धनौरी में कॉलेज की बिल्डिंग के मलबे में दबा पीएसी जवान..

भवन का हिस्सा गिरने से मलबे में दबे मौहम्मद आदिल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम; रेस्क्यू के बाद ऋषिकेश हायर सेंटर किया गया था रेफर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर; अमृत लॉ कॉलेज धनौरी में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में मलबे में दबे पीएसी जवान की मौत हो गई। कॉलेज परिसर में ठहरी पीएसी की एक प्लाटून के दौरान बाथरूम की ओर बनी बिल्डिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय पीएसी जवान मौहम्मद आदिल निवासी नैटोर नजीबाबाद बिजनौर उत्तरप्रदेश हाल निवासी टिहरी मलबे में दब गए। हादसे की सबसे मार्मिक बात यह सामने आ रही है कि जवान आज ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था, लेकिन ड्यूटी संभालते ही हादसे का शिकार हो गया।घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में जवान के दबे होने की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हसन पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए काफी मशक्कत के बाद जवान को मलबे से बाहर निकाला।रेस्क्यू के तुरंत बाद पुलिस घायल जवान को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जवान की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ऋषिकेश हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश पहुंचते ही जवान ने दम तोड़ दिया। जवान की मौत की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।ड्यूटी पर लौटने के कुछ ही समय बाद हुए इस दर्दनाक हादसे ने साथी पुलिसकर्मियों को भी झकझोर कर रख दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और भवन का हिस्सा अचानक क्यों गिरा, इसकी जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस और संबंधित अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!