हरिद्वार

“बुनियादी सुविधाओं को तरसा सुभाषनगर, भाजपा महिला नेता ने अपने ही विधायक-चेयरमैन के खिलाफ शुरू की भूख हड़ताल..

सीवर, पेयजल और हाईटेंशन लाइन की समस्या जस की तस, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सुभाषनगर में बुनियादी सुविधाओं के लिए भाजपा की महिला नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। न्यू सुभाषनगर की समस्याओं को लेकर भाजपा महिला नेता एवं समाजसेवी किरण सिंह ने समर्थकों के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनका कहना है कि वर्षों से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई।

करीब 25 हजार की आबादी वाली न्यू सुभाषनगर कालोनी में आज तक सीवर लाइन नहीं बिछाई गई है। वहीं, करीब 25 वर्ष पहले बिछाई गई पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों में दूषित पानी पहुंचने की शिकायत है। कालोनी के बीच से गुजर रही 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन भी खतरा बनी हुई है। किरण सिंह का दावा है कि इसकी चपेट में आने से कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं, जबकि कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है।किरण सिंह ने सवाल उठाया कि जब क्षेत्र में भाजपा के जनप्रतिनिधि हैं और नगर पालिका की जिम्मेदारी भी भाजपा के पास है, तो क्षेत्रवासियों को सीवर, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षित बिजली व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए आंदोलन क्यों करना पड़ रहा है।उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट/एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!