अपराधहरिद्वार

“पुराने वीडियो को विधायक उमेश कुमार और महिला से जोड़कर वायरल करने पर मुकदमा दर्ज, फॉरेंसिक जांच में एडिटेड मिले वीडियो फिर वायरल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
लक्सर; खानपुर विधायक उमेश कुमार और एक महिला से जोड़कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे आपत्तिजनक वीडियो को लेकर लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि फॉरेंसिक जांच में पहले ही एडिटेड पाए जा चुके वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट से दोबारा प्रसारित कर विधायक की छवि और संबंधित महिला की प्रतिष्ठा व निजता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।विधायक के निजी सहायक कुशाग्र जोशी निवासी देहरादून ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि फेसबुक पर विधान पाल, आवाज अड्डा और गुर्जर सेना सहारनपुर नाम के अकाउंट से विवादित वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। आरोप है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें वास्तविक घटनाक्रम के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे विधायक की सार्वजनिक छवि प्रभावित होने के साथ ही संबंधित महिला की गरिमा और निजता को भी ठेस पहुंच रही है।फॉरेंसिक रिपोर्ट में एडिटेड होने का उल्लेख……
तहरीर में वर्ष 2023 में कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की में दर्ज मुकदमे की विवेचना का हवाला दिया गया है। इसके अनुसार, केंद्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल), चंडीगढ़ की 10 अप्रैल 2024 की रिपोर्ट में संबंधित वीडियो के एडिटेड होने का उल्लेख किया गया था। इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट के 14 दिसंबर 2023 के आदेश का हवाला देते हुए वीडियो के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारण पर रोक लगाए जाने की बात भी कही गई है।लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!