अपराधदेहरादून

“कर्ज से परेशान महिला ने सहेली के घर से चुराए लाखों के जेवरात, पुलिस ने गिरफ्तार कर खोला राज़..

पुरानी जान-पहचान और घर में बेरोकटोक आवाजाही का उठाया फायदा, दो चेन और चार अंगूठियां बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; कर्ज का बोझ ऐसा चढ़ा कि महिला ने अपनी ही पुरानी सहेली के घर को निशाना बना डाला। जिस घर में उसका आना-जाना था और जहां उसे परिवार के सदस्य की तरह भरोसा हासिल था, उसी घर से उसने करीब छह लाख रुपये के सोने के जेवरात पार कर दिए। लेकिन चोरी की यह चाल ज्यादा दिन नहीं चल सकी। दून पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सभी जेवरात बरामद कर लिए हैं।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने नामजद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर करीब छह लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए गए।पुलिस के मुताबिक, रांझावाला रायपुर निवासी मीना थापा पत्नी राहुल थापा ने 2 नवंबर को थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पूजा थापा नाम की महिला पर अपने घर से सोने के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की।जांच के दौरान पुलिस ने नामजद अभियुक्ता पूजा थापा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला पर कई लोगों का कर्ज हो गया था और वह कर्ज चुकाने के लिए परेशान थी। इसी के चलते उसने अपनी पुरानी परिचित मीना थापा के घर चोरी की योजना बना डाली।आरोपी महिला का मीना थापा के घर पहले से आना-जाना था। इस कारण उसे घर के सामान और जेवरात के बारे में पूरी जानकारी थी। इसी जान-पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर उसने मौका मिलते ही घर से सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की गई दो सोने की चेन और चार अंगूठियां बरामद कर लीं। बरामद जेवरात की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है।पुलिस टीम में शामिल रहे….
1:- वरिष्ठ उपनिरीक्षक भरत सिंह रावत।
2:- प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बालावाला।
3:- महिला उपनिरीक्षक वर्षा रमोला।
4:- अपर उपनिरीक्षक सुनील रावत।
5:- हेडकांस्टेबलदीपप्रकाश।
6:- हेडकांस्टेबल प्रकाश पुरोहित।
7:- कांस्टेबल मनोज।
8:- कांस्टेबल किशनपाल।
9:- कांस्टेबल राजेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!