अपराधहरिद्वार

“मुनाफे के लालच में युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़! दवा की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF ने किया पर्दाफाश..

682 ट्रामाडोल कैप्सूल और 600 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार; बिना लाइसेंस धड़ल्ले से चल रहा था नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त का धंधा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की; दवा की दुकान पर इलाज के नाम पर अगर नशे का कारोबार सजने लगे तो युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ना लाजिमी है। रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार किए जाने का मामला सामने आया है। STF/ANTF की टीम ने औषधि निरीक्षक के साथ संयुक्त छापेमारी कर जनता मेडिकल स्टोर से 682 ट्रामाडोल युक्त कैप्सूल और 600 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर पर मौजूद संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिना वैध लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों के इन दवाओं की खरीद-फरोख्त कर रहा था।STF कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा…..
प्रदेश को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाले अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए STF कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर STF/ANTF की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में STF को गोपनीय सूचना मिली कि रुड़की स्थित जनता मेडिकल स्टोर की आड़ में बिना वैध लाइसेंस नशीली दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने औषधि निरीक्षक को साथ लेकर कार्रवाई की रणनीति तैयार की।गोपनीय इनपुट के आधार पर इंस्पेक्टर भवानी शंकर पंत के नेतृत्व में STF/ANTF की टीम ने रुड़की स्थित जनता मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। टीम ने जब दवाओं के क्रय-विक्रय, भंडारण से संबंधित वैध लाइसेंस, अभिलेख और चिकित्सकीय पर्चे मांगे तो आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।फुटकर में बेचकर कमाता था मोटा मुनाफा…..
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद पुत्र गुलफाम, उम्र 26 वर्ष, निवासी राजपुताबा, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशीली दवाएं खरीदकर लाता था और उन्हें फुटकर में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाता था। यानी दवा की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार चलाकर कमाई का खेल खेला जा रहा था। बरामद दवाओं के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा क्रय-विक्रय के दस्तावेज नहीं मिलने पर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार में NDPS Act की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस पूरी कार्रवाई में STF/ANTF की टीम और औषधि निरीक्षक की संयुक्त भूमिका रही। कार्रवाई में निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उप निरीक्षक दीपक मैठाणी, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल दीपक नेगी तथा औषधि निरीक्षक हरीश सिंह, जनपद हरिद्वार शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button