हरिद्वार

“दरगाह साबिर पाक में हाजिरी के साथ नवनियुक्त कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने संभाला कलियर कोतवाली का कार्यभार, नशा और अपराध पर नकेल कसना बताई पहली प्राथमिकता..

खबर को सुनें

रुड़की/कलियर; हरिद्वार पुलिस महकमे में हुए हालिया फेरबदल के बाद वरिष्ठ एवं तेजतर्रार इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह खोलिया ने कलियर कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक (कोतवाल) के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने पिरान कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक की बारगाह में हाजिरी पेश की और क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारे व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दुआ मांगी।अवैध नशे और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर…..
कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए नवागत कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि कलियर एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक स्थल है, जहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में जायरीन और श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में जायरीनों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना और क्षेत्र में शांति बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों, और असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।आमजन के लिए हमेशा खुले रहेंगे कोतवाली के दरवाजे…..
इंस्पेक्टर खोलिया ने आगे कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।अनुभवी और तेजतर्रार अधिकारियों में होती है गिनती….
उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह खोलिया की गिनती उत्तराखंड पुलिस के अनुभवी और सख्त कार्यशैली वाले अधिकारियों में होती है। कलियर कोतवाली की कमान संभालने से पूर्व वे कोतवाली ऋषिकेश और कोतवाली रायवाला जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी रह चुके हैं। इसके अलावा, वे राज्य के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) का भी अहम हिस्सा रहे हैं। उनके लंबे प्रशासनिक और विवेचनात्मक अनुभव का लाभ अब कलियर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मिलेगा।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button