हरिद्वार

“चुनाव से पहले हरिद्वार में पुलिस का शिकंजा कसने की तैयारी, थानेदारों को कप्तान की दो टूक.!

एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश, लंबित विवेचनाओं और अनसुलझे हत्याकांडों पर मांगा जवाब, 30 जवान बने मैन ऑफ द मंथ..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; चुनावी सरगर्मी से पहले हरिद्वार पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्व हों या नशे के कारोबार से युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले तस्कर, अब किसी को भी मनमानी की छूट नहीं मिलेगी। एसएसपी नवनीत सिंह ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेकर दबंगई दिखाने वालों पर पुलिस का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा। वहीं, लंबित विवेचनाओं और अनसुलझे गंभीर अपराधों को लेकर भी कप्तान ने मातहतों को दो टूक चेतावनी दी है कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सैनिक सम्मेलन के समापन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी देहात अभय कुमार सिंह, एसपी सिटी दीपक कुमार सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना-कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे।

गोष्ठी में अक्टूबर माह के दौरान जनपद में घटित अपराधों, उनके खुलासे, लंबित विवेचनाओं, गंभीर आपराधिक मामलों और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की समीक्षा की गई। एसएसपी ने आगामी चुनाव को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अभी से कमर कसने के निर्देश दिए। उन्होंने 107/116 और 151 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने व अराजक तत्वों पर समय रहते शिकंजा कसने को कहा।

‘पिल्ला गैंग’ और हुड़दंगियों पर भी रहेगी नजर….
शराब और अन्य नशे का सेवन कर सार्वजनिक माहौल खराब करने वाले पिल्ला गैंग के सदस्यों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने चुनाव से पहले लाइसेंसी असलहों को जमा कराने, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और उनकी सप्लाई चेन पर निगरानी रखने को कहा। सोशल मीडिया के जरिए चुनावी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से भी सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।

नशा तस्करों की संपत्ति पर भी पुलिस की नजर…..
एसएसपी ने थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नशा तस्करी पर केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि तस्करों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया पर भी गंभीरता से काम किया जाए। मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियानों में हरिद्वार पुलिस के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्होंने आगे भी अधिक सक्रियता दिखाने की अपेक्षा की।

हत्या के अनसुलझे मामलों पर कप्तान सख्त….
हत्या सहित कुछ बड़े आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं होने पर एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए एसपी सिटी और एसपी देहात को संबंधित टीमों का प्रभावी पर्यवेक्षण कर जल्द खुलासे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, लंबित विवेचनाओं को निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने और क्षेत्राधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह इनकी समीक्षा करने को कहा।

सीएम पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का हर महीने अंतिम सप्ताह में संबंधित सीओ द्वारा परीक्षण कर समयबद्ध निस्तारण करने, महिला एवं बाल अपराधों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने चेताया कि विवेचनाओं में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार। पुलिस की वर्दी पहनकर दिन-रात जनता की सुरक्षा में जुटे जवानों के हौसले बढ़ाने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए हरिद्वार के पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने एक ओर जहां मातहतों के साथ संवाद किया, वहीं दूसरी ओर बेहतर काम करने वाले कर्मियों की पीठ थपथपाकर उनका उत्साह भी बढ़ाया। कप्तान ने साफ संदेश दिया कि पुलिसकर्मियों की जायज समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने वालों को विभाग में पूरा सम्मान मिलेगा।

शुक्रवार, को जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जनपद के सभी थानों, शाखाओं और कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने एक-एक कर पुलिसकर्मियों की कुशलक्षेम जानी और उनकी विभागीय एवं पारिवारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने पुलिसकर्मियों को खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए भरोसा दिलाया कि सही और जायज समस्याओं का समाधान अवश्य कराया जाएगा। जिन समस्याओं का निस्तारण उनके स्तर से संभव था, उन्हें मौके पर ही हल किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जटिल अपराधों के खुलासे में योगदान देने वालों को मिला सम्मान…..
सैनिक सम्मेलन के अंतिम चरण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें ड्यूटी के दौरान कार्यक्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय देने के साथ विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण तथा जनहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 30 पुलिसकर्मियों को अक्टूबर माह के लिए ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ चुना गया। इसके अलावा तीन महिला पुलिसकर्मियों और एक महिला होमगार्ड को ‘वुमेन ऑफ द मंथ’ के सम्मान से नवाजा गया। एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी सम्मानित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह पूरी निष्ठा से दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

अक्टूबर 2026 के ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ एवं ‘वुमेन ऑफ द मंथ’ सम्मानित कार्मिक….
एएचटीयू एवं शव शिनाख्त
अपर उपनिरीक्षक नंद किशोर
हेड कांस्टेबल खेम सिंह
कांस्टेबल अजय राज
कोतवाली नगर
महिला कांस्टेबल शोभा
कोतवाली कनखल
हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह
कोतवाली श्यामपुर
महिला कांस्टेबल माधुरी त्रिपाठी
कोतवाली ज्वालापुर
कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह
कोतवाली बहादराबाद
महिला होमगार्ड करुणा शर्मा
कोतवाली रानीपुर
उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल
कांस्टेबल कुंवर राणा
कोतवाली सिड़कुल
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह
कोतवाली रुड़की
उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह
कोतवाली गंगनहर
हेड कांस्टेबल रघुवीर तोमर
होमगार्ड सुबोध चौधरी
कोतवाली झबरेड़ा
उपनिरीक्षक नीरज रावत
हेड कांस्टेबल रामवीर
कोतवाली भगवानपुर
वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट
कांस्टेबल उबैद उल्ला
थाना बुग्गावाला
अपर उपनिरीक्षक अरविन्द भट्ट
महिला कांस्टेबल नीलम चौहान
कोतवाली खानपुर
अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र
कांस्टेबल महावीर सिंह
कोतवाली पथरी
उपनिरीक्षक मोहन सिंह कठैत
कांस्टेबल जयपाल चौहान
कोतवाली कलियर
अपर उपनिरीक्षक रामअवतार
चालक कांस्टेबल नीरज राणा
सीआईयू रुड़की
अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव
पुलिस दूरसंचार
कांस्टेबल हरीश
फायर स्टेशन मायापुर
फायरमैन यशपाल सिंह
एएनटीएफ
हेड कांस्टेबल रियाज
गौवंश संरक्षण स्क्वाड
हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
पुलिस लाइन
कांस्टेबल सशस्त्र पुलिस राम सजोन
40वीं वाहिनी पीएसी
कांस्टेबल प्रवीन भारती
यातायात पुलिस हरिद्वार
कांस्टेबल टीपी देवेन्द्र सिंह

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button