अपराधदेहरादून

“कोरोना में पैरोल पर जेल से रिहा चोर ने पुलिस को छह साल छकाया, अब हुआ गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: कोविड काल में 90 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया चोरी का आरोपी करीब छह वर्षों तक पुलिस को चकमा देता रहा। आखिरकार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद न तो जेल में आत्मसमर्पण के लिए पहुंचा और न ही न्यायालय से जमानत ली, जिसके बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अरुण चौधरी पुत्र डालचंद वर्ष 2020 में चोरी के एक मामले में जिला कारागार देहरादून में निरुद्ध था। कोविड-19 के दौरान उसे 90 दिनों की अंतरिम पैरोल पर रिहा किया गया था। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी आरोपी न तो कारागार लौटा और न ही विचाराधीन वाद में जमानत कराई। इसके बाद वह फरार हो गया।लगातार फरारी को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किए। एसएसपी अजय सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वांछित और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश तेज की।पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था और पुलिस को भ्रमित करता रहा। मुखबिर तंत्र और तकनीकी इनपुट के आधार पर सेलाकुई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण चौधरी पुत्र डालचंद निवासी ग्राम ढाकिन, थाना पलिया कला, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पी.डी. भट्ट थानाध्यक्ष सेलाकुई, अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज शुक्ला तथा कांस्टेबल जितेंद्र (एसओजी देहात) शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!