अपराधहरिद्वार

“गंडासों से हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज, पीड़ित पक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ग्राम दिनारपुर में दिनदहाड़े हुए जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गंभीर रूप से घायल रजत शर्मा की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने बताया है कि आगामी 72 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।रविवार को पीड़ित परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और समर्थक बड़ी संख्या में थाना पथरी पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले में नामजद सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार के सदस्यों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो थाना पथरी पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।वहीं थाना पथरी पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।गौरतलब है कि शनिवार दोपहर ग्राम दिनारपुर में हुए खूनी संघर्ष के दौरान गंडासों से किए गए हमले में विनोद शर्मा और रजत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!