हरिद्वार

“सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मंथन, 14 जून को होगी ओबीसी समाज की महापंचायत..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ओबीसी समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों की एक बैठक रविवार को धर्मपाल सिंह ठेकेदार के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समाज से जुड़े सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता और सहभागिता से ही विभिन्न समस्याओं का समाधान संभव है। साथ ही समाज के लोगों की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और साझा मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ओबीसी समाज की एक विस्तृत बैठक 14 जून 2026 को प्रातः 11 बजे सेन समाज धर्मशाला, देवभूमि हॉस्पिटल के निकट, नया हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा तथा सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर व्यापक चर्चा कर ठोस निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि समाज की आवाज को मजबूत बनाने के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं। आगामी बैठक में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान, संगठन विस्तार तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया गया।बैठक में विजय सिंह पाल, सुनील प्रजापति, पार्षद अनुज सिंह, सतीश मलिक, नाथीराम कश्यप, योगेंद्र चौधरी, इंद्रपाल वर्मा, विनोद मलिक, धर्मवीर कश्यप, स्वदेश चौधरी, सचिन कुमार, सुधीर कुमार, सचिन वर्मा, संजय कुमार, विनय, धर्मपाल सिंह, कपिल, सुशांत पाल, मामचंद धीमान, बाबूराम सैनी, अशोक धीमान, मनोज तथा अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने 14 जून की प्रस्तावित बैठक को सफल बनाने तथा समाजहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!