हरिद्वार

“विद्या विहार एकेडमी में समर कैंप के भव्य समापन पर बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग..

कथक से लेकर बॉलीवुड और शिव स्तुति तक की प्रस्तुतियों ने बांधा समां..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: विद्या विहार एकेडमी, ज्वालापुर में उत्तराखंड की प्रख्यात नृत्यांगना वैष्णवी झा के निर्देशन में संचालित वैष्णवी डांस क्रिएशन के 15 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले सांस्कृतिक आयोजन में पंजाबी, हरियाणवी, क्लासिकल, बॉलीवुड, रेट्रो, कथक और शिव स्तुति की आकर्षक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर किरण जैसल, समाजसेवी डॉ. विजयेंद्र पालीवाल और डॉ. विशाल गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। महापौर किरण जैसल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को नई पहचान देते हैं।समारोह में पार्षद आशुतोष चक्रपाणि, नीरा कौशिक, करुणा चौहान, रजनीश योगी, संतोष कुमार साहू, आशु पाराशर, गौरव झा, अनिमेश, अभिषेक और आयुष झा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय की प्रधानाचार्या शोभना पालीवाल और बबीता शर्मा ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। डॉ. विजयेंद्र पालीवाल ने कहा कि नृत्य और संस्कृति बच्चों के व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा ऐसे मंच उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ कला और संस्कृति से जोड़ना समय की आवश्यकता है, जिससे उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है। प्रधानाचार्या शोभना पालीवाल ने कहा कि विद्यालय बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!