अपराधहरिद्वार

बाइक पर “सफेद जहर” लेकर घूम रहा था हसीन तोता, पुलिस ने दबोचा, 78 लाख की स्मैक बरामद..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश और SP देहात शेखर चन्द्र सुयाल की निगरानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की/मंगलौर: जनपद में नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार कुख्यात नशा तस्कर “हसीन उर्फ तोता” को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 78 लाख रुपये आंकी गई है।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदभर में नशा तस्करों, अपराधियों और संदिग्ध तत्वों के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार शाम मंगलौर क्षेत्र में संयुक्त पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला, थाना लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।
प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और मोटरसाइकिल के जरिए स्मैक की सप्लाई करने की फिराक में था। लंढौरा चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल की टीम ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर, लंढौरा चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल, अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव (सीआईयू रुड़की), हेड कांस्टेबल शूरबीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी (सीआईयू रुड़की), कांस्टेबल राहुल नेगी (सीआईयू रुड़की), कांस्टेबल रविन्द्र खत्री, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल महिपाल सिंह (सीआईयू रुड़की) तथा कांस्टेबल अजय काला (सीआईयू रुड़की) शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!