अपराधहरिद्वार

“नशा छुड़ाने गया था युवक, मिली मौत! रूड़की के ‘नशा मुक्त केंद’ के बाथरूम में पड़ा मिला शव, गला रेतकर हत्या.!

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: शहर के भंगेड़ी गांव स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब केंद्र में भर्ती युवक का खून से सना शव बाथरूम के भीतर पड़ा मिला। युवक के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिलने से हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (39) लंबे समय से नशे का आदी था। परिजनों ने करीब तीन माह पहले उसे उपचार के लिए भंगेड़ी गांव के पास स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बताया गया है कि मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव केंद्र के बाथरूम के अंदर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही केंद्र संचालक ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने नशा हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस केंद्र में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।सूत्रों की मानें तो पुलिस यह भी खंगाल रही है कि केंद्र विधिक मानकों के अनुरूप संचालित हो रहा था या नहीं। सीसीटीवी कैमरे चालू थे या नहीं, रात के समय ड्यूटी पर कौन कर्मचारी तैनात था, और घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी—इन सभी बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्य अब पूरे मामले में अहम कड़ी साबित होंगे।एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!