देहरादून

“विधायक शहजाद ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष को दिया ज्ञापन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित चंद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की। मोहम्मद शहजाद ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी मदरसे के खिलाफ कार्रवाई की शिकायत नहीं की और न ही किसी अधिकारी को ऐसे निर्देश दिए। इसके बावजूद उनके नाम को जोड़कर भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया।विधायक ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के नाम का गलत इस्तेमाल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे जनता के बीच गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि वह शिक्षा और सामाजिक सौहार्द के पक्षधर हैं और किसी भी समुदाय विशेष को निशाना बनाने की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!