अपराधहरिद्वार

“जेल की दोस्ती बनी फेक करेंसी का नेटवर्क, 50 हजार लेकर थमाते थे 1 लाख के नकली नोट, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार..

कस्टडी रिमांड से खुला राज, एसपी सिटी अभय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा, 1.10 लाख के नकली नोट, प्रिंटर और कार बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; नकली नोटों के धंधे पर हरिद्वार पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि गिरोह की जड़ें उत्तराखंड से पंजाब तक जाकर हिल गईं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लगातार की गई सटीक विवेचना, कस्टडी रिमांड और तकनीकी जांच के दम पर पुलिस ने फेक करेंसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 1.10 लाख रुपये के नकली नोट, नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और एक वरना कार बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई की हर ओर सराहना हो रही है।एसपी सिटी अभय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 6 जुलाई को नगर कोतवाली पुलिस ने सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार और संजीव कुमार को 84,500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। चारों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया था। इसके बाद 10 जुलाई को न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने पर टिंकू और सुमित से गहन पूछताछ की गई, जिसमें मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस टीम पंजाब रवाना हुई।प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश देकर पवन कुमार को पठानकोट हाईवे स्थित ‘बापू दा ढाबा’ के पास से 5,000 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी सुखबीर सिंह को 1,00,000 रुपये के नकली नोट, नकली नोट तैयार करने में प्रयुक्त प्रिंटर और वरना कार के साथ दबोच लिया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि पवन कुमार ढाबे की आड़ में और सुखबीर सिंह कपड़ों के कारोबार की आड़ में नकली नोटों का धंधा चला रहे थे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी 50 हजार रुपये असली लेकर बदले में एक लाख रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराते थे और इसी तरीके से मोटा मुनाफा कमा रहे थे।जांच में यह भी सामने आया कि सुखबीर सिंह वर्ष 2020 में बैंक फ्रॉड और वर्ष 2024 में जाली करेंसी के मामले में पंजाब के बटाला थाना क्षेत्र से जेल जा चुका है। वहीं पवन कुमार वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल गया था। जेल में ही दोनों की दोस्ती हुई और वहीं से नकली नोटों का कारोबार शुरू करने की योजना तैयार की गई। पुलिस अब आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।गिरफ्तार आरोपी….
1:- पवन कुमार पुत्र मोहिंद्र कुमार, निवासी ग्राम शिखर, तहसील डेरा बाबा नानक, थाना कोटली सूरत मल्ली, जिला गुरदासपुर (पंजाब)।
2:- सुखबीर सिंह पुत्र तारा सिंह, निवासी भटिक्के, थाना तरशिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम…..
प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा
उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल
हेड कांस्टेबल संजय पाल
हेड कांस्टेबल सतीश नौटियाल
कांस्टेबल सुनील चौहान
कांस्टेबल अजीत तोमर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!