अपराधउत्तराखंड

“ऊधमसिंहनगर में धर्मांतरण पर बड़ा एक्शन, 3 केस दर्ज… पुलिस ने बनाई SIT..

लालच, दबाव और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप, एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
ऊधमसिंहनगर में धर्मांतरण के मामलों ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सामने आए तीन मामलों में लालच, भय और झूठे प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगे हैं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मुकदमे दर्ज कर जांच तेज कर दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद पुलिस धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मामलों में पूरी गंभीरता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई व्यक्ति लालच, दबाव, भय या धोखाधड़ी के जरिए धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।पहला मामला कोतवाली खटीमा क्षेत्र से सामने आया, जहां वादी रामपाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जय सिंह राणा, द्रोपती राणा और पास्टर सुनील जार्ज प्रार्थना सभाओं के माध्यम से हिंदू धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे। आरोप है कि बीमारी ठीक करने का झांसा और आर्थिक सहायता का लालच देकर परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।दूसरा मामला थाना नानकमत्ता क्षेत्र का है। वादी सोहन सिंह के अनुसार गौरी सिंह और उसके अन्य साथियों द्वारा गांव में चर्चनुमा ढांचा बनाकर मसीह धर्म का प्रचार किया जा रहा था। आरोप है कि धर्म परिवर्तन के बदले पांच लाख रुपये का प्रलोभन दिया गया और परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। इस मामले में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।तीसरे मामले में अंकित सिंह राणा ने आरोप लगाया कि पास्टर दान सिंह राणा द्वारा थारू समाज के लोगों को गुमराह कर हिंदू धर्म के प्रति नफरत फैलाने का प्रयास किया जा रहा था। शिकायत में कहा गया कि सामाजिक भेदभाव समाप्त करने के नाम पर लोगों को झूठे प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में भी कोतवाली खटीमा में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।एसएसपी अजय गणपति ने तीनों मामलों को बेहद गंभीर मानते हुए निष्पक्ष और प्रभावी जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। एसआईटी का पर्यवेक्षण पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी करेंगे। टीम में संबंधित मामलों के विवेचक, थाना प्रभारी और एसओजी की सर्विलांस टीम को शामिल किया गया है।जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा भय, दबाव, धोखाधड़ी या लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जाता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!