हरिद्वार

“निर्जला एकादशी पर ‘इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़’ की सेवा, राहगीरों के लिए लगाया शीतल जल प्याऊ..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ (आई.पी.एस.) कॉलेज ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। बेड़पुर चौक पर आयोजित शीतल जल सेवा (प्याऊ) में राहगीरों, यात्रियों और श्रद्धालुओं को ठंडा मीठा पेयजल वितरित कर सेवा, सद्भाव और परोपकार का संदेश दिया गया। दिनभर चले इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने जल सेवा का लाभ उठाया और संस्थान की इस सामाजिक पहल की सराहना की।संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि निर्जला एकादशी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो त्याग, सेवा और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी अपनी प्राथमिकता मानता है।कार्यक्रम के दौरान संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ राहगीरों को शीतल जल वितरित किया। इस सेवा कार्य में रोहिणी शर्मा, अमित राधे, गोरखनाथ गिरी, आशीष सैनी, दीपा सैनी, मनजीत कौर, आंचल देवी, सरिता देवी, शिवम कम्बोज, राजीव, प्रीति, अन्नू, साक्षी, दीपा देवी, शिवानी लोहान, शिवानी सैनी, पंकज, मोहन और प्रवीण सहित सभी कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम के दौरान बेड़पुर चौक से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों ने शीतल जल ग्रहण कर राहत महसूस की। लोगों ने संस्थान की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!