अपराधउत्तराखंड

“पौड़ी पुलिस ने पकड़ा हरिद्वार का नशा तस्कर, कई लाख की चरस बरामद..

पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार की लीडरशिप में एसओजी प्रभारी रंजीत तोमर की टीम को मिली एक और बड़ी सफलता, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
पौड़ी। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरिद्वार जिले के एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 62 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई लाख रुपये आंकी जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपदभर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी कोटद्वार मनोज ठाकुर के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाली लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी, जिसे रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 62 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में उसकी पहचान 52 वर्षीय चंद्रपाल निवासी भिखमपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क और चरस की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को एसएसपी सर्वेश पंवार के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी रंजीत तोमर, उपनिरीक्षक अजय रमन, कांस्टेबल चंद्रशेखर और कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।हरिद्वार में भी दिखा चुके हैं अपनी कार्यकुशलता का दम….
एसओजी प्रभारी रंजीत तोमर का नाम केवल पौड़ी ही नहीं, बल्कि हरिद्वार में भी कई चर्चित खुलासों और बड़ी कार्रवाइयों के लिए जाना जाता है। हरिद्वार में तैनाती के दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ कई सनसनीखेज मामलों का सफल अनावरण किया और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। चोरी, लूट, वाहन चोरी, नशा तस्करी और अन्य संगठित अपराधों के मामलों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!