रुड़की में दो भाजपा, एक निर्दलीय और एक बसपा ने जीती सीट, मतगणना जारी..

पंचनामा
रुड़की: नगर निगम रुड़की के चुनाव में पहला परिणाम जारी हुआ है जिसमें वार्ड नम्बर 1 से बसपा प्रत्याशी सोनिया पत्नी अमित कुमार ने जीत हासिल की है। जबकि वार्ड नम्बर 2 से भाजपा के सचिन कश्यप ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 3 में भाजपा से देवकी जोशी जीती है और वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय प्रत्याशी बबीता पत्नी अनिल ने जीत दर्ज की है। मतगणना जारी है। अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
—————————————-
जनपद की अन्य सीटों के रुझान…
हरिद्वार नगरनिगम सीट, घोषित परिणाम….
वार्ड नंबर 1: भाजपा के आकाश भाटी ने 400 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 2: भाजपा की सुनीता देवी ने विजय हासिल की।
वार्ड नंबर 3: भाजपा के सूर्यकांत शर्मा विजयी रहे।
वार्ड नंबर 4: कांग्रेस ने जीत का खाता खोला। महावीर वशिष्ठ इस वार्ड से पार्षद बने।
वार्ड नम्बर 6: भाजपा सुमित चौधरी ने जीत दर्ज कराई।
वार्ड नम्बर 7:- भाजपा से श्रुति खेवरिया जीती।
वार्ड नंबर 8: कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 9: कांग्रेस के सोहित सेठी ने अपनी पार्टी के लिए एक और सीट पर कब्जा किया।
————————————
शिवालिक नगर, नगरपालिका, घोषित परिणाम…
वार्ड नम्बर 2:- भाजपा से पंकज चौहान विजय।
वार्ड नम्बर 3 से निर्दलीय नूतन वर्मा ने जीत हासिल की।
———————————–
रुड़की नगरनिगम, घोषित परिणाम…
वार्ड नम्बर 1:- बसपा प्रत्याशी सोनिया पत्नी अमित कुमार ने जीत हासिल की है।
वार्ड नम्बर 2:- भाजपा से सचिन कश्यप ने जीत हासिल की
वार्ड नम्बर 3:- भाजपा से देवकी जोशी जीती।
वार्ड नंबर 4:- निर्दलीय प्रत्याशी बबीता पत्नी अनिल ने जीत दर्ज की।