अपराधहरिद्वार

“नशे के धंधे पर पुलिस का प्रहार, साढ़े पांच लाख की स्मैक संग तस्कर शाहरुख गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ए.एन.टी.एफ. और पथरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम की इस छापेमारी से नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। आरोपी के कब्जे से बरामद 21.31 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये आंकी गई है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों व संबंधित इकाइयों को नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित थाना पथरी पुलिस और ए.एन.टी.एफ. हरिद्वार की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दोगीवाला जाने वाले रास्ते, फेरूपुर के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहरुख पुत्र शौकीन निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार बताया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है, जबकि बरामद स्मैक के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच जारी है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा, कांस्टेबल जयपाल चौहान, कांस्टेबल कान्तिराम व ए.एन.टी.एफ. टीम हरिद्वार शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!