अपराधहरिद्वार

“सड़क किनारे खड़ी कार का पुलिस ने खोला डैशबोर्ड तो उड़ गए होश, निकली दो करोड़ की हेरोइन..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा, पंजाब से रुड़की पहुंची थी 980 ग्राम हैरोइन की खेप, तस्कर गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की; उत्तराखंड में नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के बीच हरिद्वार पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सड़क किनारे खड़ी कार में बैठा संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में कार के डैशबोर्ड से 980 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गंगनहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल तस्करों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि हेरोइन खरीदने और बेचने वाले पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में लाठरदेवा अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे संदिग्ध युवक पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की सख्ती से पूछताछ और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में पन्नी में छिपाकर रखी गई 980 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविन्दर सिंह (38 वर्ष), पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम नारली, थाना खालड़ा, जिला तरणतारण (पंजाब)

के रूप में हुई, पकड़ा गया आरोपी पूर्व सैनिक है। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब से किसी नशा तस्कर से हेरोइन खरीदकर रुड़की में बेचने के उद्देश्य से लाया था। पुलिस अब इस पूरे सप्लाई चेन की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है, ताकि हेरोइन की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य तस्करों तक भी पहुंचा जा सके।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार, उपनिरीक्षक पंकज कुमार (प्रभारी चौकी पुरानी तहसील), हेड कांस्टेबल यूनुस बेग, हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी, कांस्टेबल देवेश सिंह व कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!