देहरादून

“आबकारी मुख्यालय पर गरजा सुराज सेवा दल, ‘AT’ का पुतला फूंका, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून। अवैध शराब, ओवररेटिंग और सरकारी भूमि पर संचालित शराब के ठेकों के विरोध में मंगलवार को सुराज सेवा दल का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। पहले जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी न मिलने पर कार्यकर्ता सीधे आबकारी मुख्यालय पहुंच गए। यहां जमकर नारेबाजी करते हुए कथित ‘AT’ (अरुण) का पुतला दहन किया गया और विभाग के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया गया।सुराज सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कार्यालय में न तो जिला आबकारी अधिकारी मौजूद मिले और न ही आबकारी निरीक्षक। इससे नाराज कार्यकर्ता आबकारी मुख्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए ‘AT जिंदाबाद’ और ‘आबकारी अधिकारी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए तथा पुतला दहन किया।प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि ‘AT’ नाम का व्यक्ति लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। आखिर वह कौन है, कहां का रहने वाला है और ऐसा क्या प्रभाव है कि आबकारी विभाग के अधिकारी उसी के इशारों पर काम करते दिखाई देते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि जहरीली शराब से लोगों की मौत होने के बाद केवल जिला आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर मामले को दबा दिया जाता है, जबकि असली जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती।उन्होंने सवाल उठाया कि आबकारी गोदामों पर छापेमारी क्यों नहीं की जाती। तीर्थ स्थलों पर खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, सरकारी भूमि पर शराब के ठेके संचालित किए जा रहे हैं, जबकि आम लोगों के मकानों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय के हाईवे से दूरी संबंधी मानकों की भी अनदेखी की जा रही है।बाजारों में बिना पार्किंग व्यवस्था के शराब के ठेके खोले जाने से यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है। इतना ही नहीं, कई स्थानों पर शराब के ठेकों के बाहर गोलीबारी जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।रमेश जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि जिला आबकारी अधिकारियों के स्थान पर आबकारी निरीक्षकों को चार्ज देकर सरकार की व्यवस्था का मजाक बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि विभाग की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।प्रदर्शन के बाद सुराज सेवा दल के प्रतिनिधिमंडल ने आबकारी आयुक्त को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और आबकारी विभाग की होगी।प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, हिमांशु धामी, विजेंद्र सिंह, दिव्यांश, सागर, अमित, नितेश, लालमणि भारद्वाज, राजेश थापा, शिवम, कुणाल, मोनू, विवेक, नवीन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!