हरिद्वार

“मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर भाजयुमो और भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं..

गंगा में दुग्धाभिषेक से लेकर आश्रम में मिष्ठान वितरण तक, विकास और सेवा भाव को बताया धामी सरकार की पहचान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मंगलवार को हरिद्वार में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग आयोजनों के जरिए शुभकामनाएं दीं। किसी ने गंगा तट पर दुग्धाभिषेक कर उनकी दीर्घायु की कामना की तो किसी ने आश्रम में मिष्ठान वितरण कर आमजन को मुख्यमंत्री की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने न केवल ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं बल्कि आपदा काल में भी संवेदनशीलता और धरातल पर काम करने का जज्बा दिखाया है।सिहंद्वार गंगा घाट पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में युवाओं ने दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु होने की प्रार्थना की। भुल्लर ने कहा कि प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी कानून बनाकर मेधावी युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। वहीं समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक ताने-बाने को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में मुख्यमंत्री स्वयं पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनका दर्द बांटते हैं। इस मौके पर दीपांशु शर्मा, संदीप प्रधान समेत शुभम मैंदोला, नवजोत वालिया, लेखराज गुर्जर, शाहरूख सलमानी, शुभम खटाना, हर्ष वालिया, आदित्य चौहान, मनीष ठाकुर आदि मौजूद रहे।इधर, वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी आपदा आने पर हर पीड़ित के साथ खड़े रहते हैं और क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों जैसी अव्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करता है और धामी सरकार के नेतृत्व में विकास की गति और तेज होगी। स्वागत समारोह में भाजपा उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि अगले चुनाव में पार्टी को पुनः जनसमर्थन मिल सके। कार्यक्रम में आदित्य बृजवाल, निर्मल सिंह डालूवाला, नेत्रपाल सिंह राठौड़, लखविंदर सिंह, ऋषिपाल सिंह, मालक सिंह, साहब सिंह, विपिन यादव, गुरविंदर सिंह, बृजमोहन पोखरियाल, अनुज सिंह, विनोद सैनी, तारा सिंह, डॉ. राजेश प्रधान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!