हरिद्वार

“हरेला पर्व पर हरित संदेश… RTO हरिद्वार बना मिसाल, 200 से ज्यादा फलदार और छायादार पौधों से महका परिसर..

जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यालय और ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
योगेश कुमार शर्मा, हरिद्वार; उत्तराखण्ड की लोक परंपरा और प्रकृति संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत कार्यालय परिसर और ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर में 200 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।इस अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा ने किया। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन सहित कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता का संवर्धन, जल संरक्षण, स्वच्छ वायु और जलवायु संतुलन को बढ़ावा मिलता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया, ताकि ये पौधे भविष्य में विकसित होकर हरित पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार की ओर से आमजन से भी हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। परिवहन विभाग का यह वृक्षारोपण अभियान हरित उत्तराखण्ड, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!