अपराधहरिद्वार

“स्मार्ट मीटर विवाद: कांग्रेस नेता और व्यापारी नेता समेत अन्य पर मुकदमा, महिला इंजीनियरों से अभद्रता का आरोप..

शिवालिकनगर में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
हरिद्वार; शिवालिकनगर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर चल रहे विरोध के बीच ऊर्जा निगम ने कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, व्यापारी नेता विभास सिन्हा समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग की दो महिला जूनियर इंजीनियरों ने आरोप लगाया है कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।पुलिस के अनुसार, ऊर्जा निगम के ज्वालापुर-द्वितीय उपखंड में तैनात अवर अभियंता शिवानी शर्मा और प्रीति जिंटा ने रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। चार जुलाई को विभागीय टीम शिवालिकनगर के डी-क्लस्टर में मीटर स्थापित करने का कार्य कर रही थी।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान महेश प्रताप राणा, विभास सिन्हा और उनके साथ मौजूद कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध शुरू कर दिया। विरोध के चलते विभागीय कर्मचारियों और कार्यदायी संस्था के कार्मिकों को काम नहीं करने दिया गया। साथ ही महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया और सरकारी कार्य प्रभावित हुआ।रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!