अपराधहरिद्वार

“संत की हत्या में फरार 50 हजार के इनामी को बागपत से दबोच लाई एसटीएफ, दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा..

एसटीएफ कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर गांव टीकरी से हुई गिरफ्तारी, कनखल में संत की हत्या के मामले में था फरार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार/देहरादून; हत्या के एक मामले में करीब दो साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरारी काट रहे ₹50 हजार के इनामी अभियुक्त को उत्तराखंड एसटीएफ ने आखिरकार दबोच लिया। लगातार ठिकाने बदल रहे इनामी की तलाश में जुटी एसटीएफ टीम ने सटीक सूचना और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में उसके गांव तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाना कनखल क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में 73 वर्षीय महंत गोविन्द दास उर्फ शिष्य विशम्बर दास की हत्या के मामले में वांछित था।एसटीएफ कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर वांछित, इनामी अपराधियों व सक्रिय गैंगस्टर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टीमों को लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना कनखल में दर्ज मुकदमा में लंबे समय से फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ ने सूचना तंत्र सक्रिय किया।एसटीएफ इंस्पेक्टर अबुल कलाम के नेतृत्व में टीम ने आरोपी सौरव उर्फ बिट्टू की तलाश में लगातार पतारसी-सुरागरसी और मैनुअल पुलिसिंग की। टीम को मिले इनपुट को विकसित करते हुए उसकी लोकेशन बागपत जिले के गांव टीकरी में ट्रेस की गई। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना दोघट क्षेत्र के ग्राम टीकरी से सौरव उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।दो साल से था फरार….
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2024 में थाना कनखल क्षेत्र के श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविन्द दास के शिष्य विशम्बर दास, उम्र करीब 73 वर्ष, की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान कुल छह आरोपी प्रकाश में आए। इनमें से चार आरोपियों को हरिद्वार पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सौरव उर्फ बिट्टू समेत दो आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। इसके बावजूद सौरव उर्फ बिट्टू पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों की ओर से ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।गांव से ही दबोचा गया इनामी….
एसटीएफ को विकसित सूचना से पता चला कि इनामी आरोपी अपने गांव टीकरी में मौजूद है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर सौरव उर्फ बिट्टू पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम टीकरी, थाना दोघट, जनपद बागपत, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 37 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस के सुपुर्द किया गया।गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम….
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अबुल कलाम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक हितेश कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र ममगई, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र नौटियाल, हेड कांस्टेबल बिजेन्द्र चौहान, कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल मोहन असवाल शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!