अपराधहरिद्वार

“दिव्यांग नाबालिग से दरिंदगी का गुनहगार सलाखों के पीछे, लोकपाल कार्यालय में हंगामा करने वाले 13 भी नपे..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर की सख्ती का असर, सिडकुल पुलिस ने अपराधियों और उपद्रवियों पर कसा शिकंजा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; अपराधियों और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सिडकुल पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है। एक ओर दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया, वहीं दूसरी ओर लोकपाल कार्यालय के बाहर मारपीट और हुड़दंग मचाने वाले 13 लोगों को भी पुलिस ने दबोचकर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक दुष्कर्म आरोपी और 13 हुड़दंगियों को गिरफ्तार कर साफ संदेश दिया कि कानून तोड़ने वालों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं है।थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 जून को दर्ज मुकदमा की विवेचना के दौरान दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी योगेश सैनी पुत्र तिलक राम निवासी ग्राम काकड़ा, तहसील बुढाना, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (हाल निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल) को सुमन नगर गली नंबर-5 स्थित उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।इसी क्रम में थाना क्षेत्र स्थित लोकपाल कार्यालय के बाहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद, मारपीट और सार्वजनिक हुड़दंग के मामले में पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया। समझाने के बावजूद दोनों पक्ष नहीं माने और एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों—परवेज, राशिद, अकील अहमद, फिरोज, मोहम्मद अखलद, तौकीर, सोहेल, मुजफ्फर, दाऊद, इंतजार, समी, उस्मान और हाक्कम—को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।पुलिस टीम में….
थाना प्रभारी अजय शाह
उपनिरीक्षक मनीषा नेगी
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान
अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र शाह
हेड कांस्टेबल गजेन्द्र राजपूत
कांस्टेबल कुलदीप सिंह
कांस्टेबल मनीष
कांस्टेबल ऋतेन्द्र
कांस्टेबल प्रदीप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!