अपराधहरिद्वार

“कांवड़ की भीड़ में चेन झपटकर भागे शातिरों का खेल खत्म.! पुलिस ने दो दबोचे, एक के खिलाफ दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ज्वालापुर और सीआईयू की संयुक्त कार्रवाई से खुला वारदात का राज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; कांवड़ मेले की लाखों की भीड़ के बीच चेन झपटकर फरार हुए शातिर बदमाश आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। ज्वालापुर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डाटा, मैनुअल पुलिसिंग और लगातार संदिग्धों की निगरानी के सहारे चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बेगमपुर के रास्ते में झाड़ियों से पीली धातु की चेन भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल शिवम गुप्ता का आपराधिक इतिहास भी खासा लंबा है और उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती समेत 13 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कांवड़ मेले के दौरान हुई चेन स्नैचिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को जल्द से जल्द वारदात का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। एसएसपी के निर्देश पर मामले में तकनीकी व डाटा सपोर्ट की जिम्मेदारी सीआईयू हरिद्वार को सौंपी गई, जबकि ज्वालापुर पुलिस ने मौके की जानकारी, संदिग्धों की निगरानी और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास तेज कर दिए।ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी व सीआईयू प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया। टीम ने कांवड़ मेले के दौरान क्षेत्र में लगे इलेक्ट्रॉनिक डाटा, तकनीकी इनपुट और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े सुराग खंगाले। इसके साथ ही संभावित आरोपियों की पहचान के लिए लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, पूछताछ और निगरानी की गई। पुलिस की सुरागरसी-पतारसी और मैनुअल पुलिसिंग के दौरान मिले महत्वपूर्ण इनपुट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।दरअसल, नन्दपुरी कॉलोनी आर्यनगर, ज्वालापुर निवासी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 03 अगस्त को सैनी आश्रम के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनके भाई के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने कांवड़ मेले के दौरान क्षेत्र में लगे इलेक्ट्रॉनिक डाटा और अन्य तकनीकी इनपुट खंगालने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक लगातार की गई सुरागरसी-पतारसी और मैनुअल पुलिसिंग के दौरान महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। इसी क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने शिवम गुप्ता और राहुल को बेगमपुर, बहादराबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बेगमपुर के रास्ते में झाड़ियों से पीली धातु की चेन बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शिवम गुप्ता पुत्र राकेश कुमार गुप्ता, निवासी संकटा देवी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी राहुल पुत्र लाल विहारी, निवासी गोला गोकरण नाथ, थाना गोला, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के खिलाफ भी चोरी के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास के संबंध में और जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम…..
कोतवाली ज्वालापुर: प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, समीप पाण्डेय (प्रभारी चौकी रेल), उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल नवीन छेत्री, कांस्टेबल सुनील शर्मा, कांस्टेबल नरेन्द्र राणा एवं कांस्टेबल रविन्द्र चौहान समेत सीआईयू हरिद्वार: प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल हरवीर, कांस्टेबल दीप गौड़ व कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!