अपराध

महिला से राह चलते मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश की गिरफ्तार..

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम पर कसा शिकंजा..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस स्ट्रीट क्राइम अपराधियों पर सख्त रुख अपनाए हुए है। ऐसे अपराधियों को लगातार सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है।

फाइल फोटो: अजय सिंह (पुलिस कप्तान देहरादून)

इसी कड़ी में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लुटा गया मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनो आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया हैं।

काल्पनिक फोटो

पुलिस के मुताबिक बीती 5 नवंबर को रेवा रावत पत्नी भरत सिंह निवासी बन्नू स्कूल रेस कोर्स ने थाना नेहरू कालोनी पुलिस को तहरीर देकर बताया की दो मोटरसाइकिल सवारों ने एसजीआर स्कूल रेसकोर्स के पास से उनका मोबाइल लूट लिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

फाइल फोटो

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। स्ट्रीट क्राइम के अनावरण करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने थानाध्यक्ष नेहरू को निर्देश किया। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन कर सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस के माध्यम से घटना को अंजाम देने वाले दोनो आरोपियों को सीमेंट रोड डालनवाला से गिरफ़्तार किया कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व लूटा गया मोबाइल फोन बारामद कर लिया गया।
—————————————-
गिरफ्तार आरोपी…..
1:- परविंदर उर्फ बिन्नी पुत्र चरणजीत सिंह निवासी 6 नदी रोड रिस्पना रोड कार्यशाला वाली गली थाना डालनवालाउम्र-29वर्ष
2:- दीपक रावत पुत्र स्वर्गीय भरत रावत निवासी 220 पुराना डालनवाला देहरादून उमरा 33 वर्ष
—————————————-
पुलिस टीम…..
(1)म0उ0नि0 कुसुम पुरोहित चौकी प्रभारी देहरादून
(2)कॉ0 मुकेश जोशी थाना नेहरू कॉलोनी
(3) का0 अनिल सिंह थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
(4) का0 बृजमोहन थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
(5)का0 श्रीकान्त ध्यानी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
(6)का0 आशीष राठी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!