अपराधहरिद्वार

“मंदिर की गद्दी पर मचा खूनी संग्राम! दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की सख्त मॉनिटरिंग में पथरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 3 आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; पथरी क्षेत्र स्थित शिवगढ़ मंदिर में हुई दो साधुओं की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मंदिर की गद्दी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर उनके शव आश्रम परिसर में गड्ढा खोदकर दफना दिए गए। हरिद्वार पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल चौथे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ स्थित मंदिर में दो साधुओं की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कराया। एफएसएल टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के साथ गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने घटना की कड़ियां जोड़ते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार प्रयासरत हैं।उन्होंने बताया थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार व सीआईयू रुड़की के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर काठा पीर के जंगल में ताबड़तोड़ दबिश दी, जहां से अंकुर उर्फ अखिल गिरी, आशु और राममिलन को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक पारसगिरी द्वारा सेवागिरी को मंदिर की गद्दी का मालिक बनाए जाने से वे नाराज थे। इसी रंजिश में चारों आरोपियों ने पहले मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद किए और फिर सेवागिरी की धारदार ‘पाठल’ से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद पारसगिरी पर भी जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों ने आश्रम परिसर में गड्ढा खोदकर दोनों शवों को दबा दिया। वारदात के दौरान फैले खून के निशान मिटाने के लिए हाल की सफाई की गई और खून से सना गद्दा बाहर ले जाकर जला दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय उन्होंने मंदिर में मौजूद उत्तम झा को भी धमकाया और अपना मोबाइल व सिम तोड़कर कहीं दूर चले जाने की सलाह दी।

घटना के संबंध में थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो फावड़े और एक ‘पाठल’ भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।गिरफ्तार आरोपी….
1:- अंकुर उर्फ अखिल गिरी (42 वर्ष), निवासी पथरेश्वर महादेव मंदिर, शिवगढ़, थाना पथरी।
2:- आशु (37 वर्ष), पुत्र देवीचंद सैनी, निवासी इस्माईलपुर, थाना लक्सर।
3:- राममिलन (38 वर्ष), पुत्र वासवानन्द, मूल निवासी गोरसाडा, उत्तरकाशी, हाल निवासी करनाल, हरियाणा।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम……
1:- रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष पथरी
2:- वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह
3:- उपनिरीक्षक विपिन कुमार, चौकी प्रभारी फेरूपुर
4:- उपनिरीक्षक बबलू चौहान
5:- हेड कांस्टेबल नारायण राणा
6:- कांस्टेबल दीपक चौधरी
7:- कांस्टेबल मुकेश चौहान
8:- कांस्टेबल राकेश नेगी
9:- कांस्टेबल नारायण सिंह
सहयोगी टीम…..
एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट….
1:- निरीक्षक पावन स्वरूप
2:- उपनिरीक्षक विनोद जोशी
3:- कांस्टेबल इसरार अहमद
सीआईयू रुड़की….
1:- प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह
2:- अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव
3:- हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी
4:- कांस्टेबल आशीष
5:- कांस्टेबल अजय काला
6:- कांस्टेबल रवींद्र खत्री
7:- कांस्टेबल महिपाल तोमर
8:- कांस्टेबल राहुल नेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!