अपराधउत्तराखंड

“पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंचाए गए थे हथियार और हेरोइन, बाजपुर से दबोचा गया पंजाब से फरार तस्कर..

उत्तराखंड एसटीएफ, पंजाब पुलिस और उधमसिंहनगर पुलिस के संयुक्त अभियान में मिली सफलता, अमृतसर में छापेमारी में आरोपित के घर से मिले थे 12 पिस्टल और 900 ग्राम हेरोइन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड में शरण लेकर छिपे पंजाब के एक वांछित अपराधी को एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर ऊधमसिंह नगर के बाजपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपित के नेटवर्क तक पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार और मादक पदार्थ पहुंचाए गए थे। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही हैं।एसटीएफ, पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और बाजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के बाजपुर के केशवनगर क्षेत्र से अमृतसर निवासी ईशानप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। वह पंजाब में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था।एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 23 मई 2026 को अमृतसर में एएनटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान ईशानप्रीत सिंह के घर पर छापा मारा गया था। पुलिस टीम को देखकर वह मकान की छत से कूदकर फरार हो गया था। तलाशी के दौरान उसके घर से 12 अवैध पिस्टल, 20 मैगजीन और करीब 900 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।पंजाब पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद हथियार और मादक पदार्थ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमा पार भेजे गए थे। मामले के बाद से पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां आरोपित की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान उसके उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद संयुक्त अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।एसटीएफ का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड में शरण लेने वाले बाहरी राज्यों के अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि राज्य को अपराधियों के सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल न किया जा सके। पूछताछ के बाद आरोपित को आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!