हरिद्वार

“पृथ्वी दिवस पर रुड़की में 101 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..

क्वांटम यूनिवर्सिटी और अभिप्रेरणा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
रुड़की: पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को क्वांटम यूनिवर्सिटी और अभिप्रेरणा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अलवलपुर और हसनपुर क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 101 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर वाइस चांसलर डॉ. विवेक कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. अमित दीक्षित, डायरेक्टर डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. बृज मोहन, कृषि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव, डीन छात्र कल्याण डॉ. करण बब्बर, कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित सैनी सहित पहल, यूबीए और एनएसएस की टीम के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही आईआईटी रुड़की से डॉ. महुआ मुखर्जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमा प्रदान की।डॉ. विवेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “पृथ्वी को बचाने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है।वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। युवा पीढ़ी यदि इस दिशा में पहल करे तो आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव संभव है।वहीं, डॉ. दीपेश चंद प्रसाद ने कहा कि “पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनते हैं और लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर देते हैं।कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी प्रतिभागियों ने लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़ सकें। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!