अपराधहरिद्वार

‘ऑपरेशन प्रहार’ का वार—भगवानपुर में नशा तस्करों की कमर टूटी, दो दबोचे..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर अभियान तेज, 11.42 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रूड़की: नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से कुल 11.42 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान…
जनपद में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए SSP नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों पर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों पर नजर रखी और कार्रवाई को अंजाम दिया।प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में कार्रवाई….
प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने अनीश को ग्राम सिकन्दरपुर से सिरचन्दी जाने वाले रास्ते से 7.37 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया, जबकि मुन्तजीर को ग्राम छापुर शेर अफगानपुर स्थित दारूल कुरान के पास से 4.06 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार आरोपी….
1:- अनीश पुत्र महमूद निवासी ग्राम सिरचन्दी, थाना भगवानपुर
2:- मुन्तजीर पुत्र जमील निवासी ग्राम छापुर शेर अफगानपुर, भगवानपुर हरिद्वार
पुलिस टीम….
उपनिरीक्षक आशीष नेगी, उपनिरीक्षक नीरज रावत, हेड कांस्टेबल गीतम, कांस्टेबल संजीव यादव, कांस्टेबल संजय नेगी, कांस्टेबल विनय थपलियाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!